पट्टी: आसपुर देवसरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में 1 पर दर्ज किया मुकदमा
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक रवि सरोज उर्फ विक्की पर उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि 13 व 14 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच रवि उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। महिला का आरोप