॥ प्रेस विज्ञप्ति ॥
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 01 अक्टूबर, 2026
*इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*
*निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर*
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी एवं ललितपुर सहित कुल 10 जनपद शामिल हैं। जनपद हमीरपुर में 15,413 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं तथा कुल 15 मतदेय स्थल एवं 03 सहायक मतदेय स्थल,