Public App Logo
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटका नुआंव महादलित टोला में हुआ झंडोत्तोलन 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्सर प्रखंड अंतर्गत छोटका नुआंव महादलित टोला में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और जिले के समग्र विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन समाज के सभी वर्गों की समान भागीदारी और सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #HarGharTiranga #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers - Buxar News