जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने 318 पाव देशी शराब के साथ सप्लायर के गुर्गे को किया गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश तेज
जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देशों के तहत अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गोरखपुर के अंतर्गत चौकी रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे के करीब मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देते हुए मांडवा बस्ती स्थित एक बिल्डिंग की छत से अवैध शराब बेच रहे सुमित गौंड़ उर्फ पीके को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से