Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

राष्ट्रीय स्तर पर चमके राज इंटरनेशनल स्कूल के सितारे विधायक लक्ष्मण यादव और पूर्व महामंत्री सत्यदेव यादव ने दी बधाई रेवाड़ी, 8 अगस्त , 2026 राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी में शनिवार को विद्यार्थियों की उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में IIT, NEET, CA Foundation तथा CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं एवं संस्थानों में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले का गौरव बढ़ाया है। राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों का चयन IIT दिल्ली , IIT रूड़की , IIT जम्मू , IIIT अलाहबाद , IIIT कोटा जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है। राज इंटरनेशनल स्कूल के 6 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन हुआ, जो रेवाड़ी जिले मैं सर्वाधिक प्रतिशत रहा। CA Foundation परीक्षा में राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो रेवाड़ी जिले में सर्वाधिक है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों एवं शीर्ष संस्थानों में चयन हुआ। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रेवाड़ी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।इनमें मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों सहित कई अन्य शीर्ष महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। समारोह में रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी को हरियाणा का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन श्री राजेंद्र सैनी, डायरेक्टर श्री नवीन सैनी, श्री जितेंद्र सैनी एवं श्री हेमंत सैनी, सुमित यादव कॉर्डिनटोर सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रबंधन सदस्यों ने मंच पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन सरहाना की । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। राज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ रेवाड़ी की प्रतिभा, अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन के संकल्प की सफलता का प्रतीक बन गया।

Rewari, Rewari | Aug 8, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रीय स्तर पर चमके राज इंटरनेशनल स्कूल के सितारे विधायक लक्ष्मण यादव और पूर्व महामंत्री सत्यदेव यादव ने दी बधाई रेवाड़ी, 8 अगस्त , 2026 राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी में शनिवार को विद्यार्थियों की उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में IIT, NEET, CA Foundation तथा CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं एवं संस्थानों में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले का गौरव बढ़ाया है। राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों का चयन IIT दिल्ली , IIT रूड़की , IIT जम्मू , IIIT अलाहबाद , IIIT कोटा जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है। राज इंटरनेशनल स्कूल के 6 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन हुआ, जो रेवाड़ी जिले मैं सर्वाधिक प्रतिशत रहा। CA Foundation परीक्षा में राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो रेवाड़ी जिले में सर्वाधिक है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों एवं शीर्ष संस्थानों में चयन हुआ। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रेवाड़ी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।इनमें मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों सहित कई अन्य शीर्ष महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। समारोह में रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी को हरियाणा का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन श्री राजेंद्र सैनी, डायरेक्टर श्री नवीन सैनी, श्री जितेंद्र सैनी एवं श्री हेमंत सैनी, सुमित यादव कॉर्डिनटोर सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रबंधन सदस्यों ने मंच पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन सरहाना की । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। राज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ रेवाड़ी की प्रतिभा, अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन के संकल्प की सफलता का प्रतीक बन गया। - Rewari News