मुरैना नगर: SAF आवास के पास से नाबालिक लड़की लापता, परिजनों ने कोतवाली थाने में बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई
मुरैना में SAF आवास के पास रहने वाले परिवार की 16 वर्षीय बेटी 12 अगस्त को भाभी के घर गई थी,लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला।परिजनों को आशंका है कि कोई युवक बहला-फुसलाकर ले गया।13 अगस्त को परिवार ने कोतवाली में शिकायत की।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।रविवार शाम परिवार फिर थाने पहुंचा और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।परिजन परेशान।