नवाबगंज: बाराबंकी में खूंखार कुत्तों का आतंक, कई लोगों को काटा, पकड़वाने की मांग
बाराबंकी शहर के कटरा मोहल्ले में इन दिनों आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। दर्पण सिनेमा के पीछे स्थित इस इलाके में कुत्तों ने अब तक 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।