*लहार में शराब ठेके के पास मिला अज्ञात शव*
*जालौन निवासी के रूप में हुई पहचान*
लहार:-
लहार में बस स्टैंड स्थित शराब ठेके के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,जानकारी के अनुसार, कस्बा लहार निवासी किशोर सिंह (65) पुत्र हीरा सिंह सेंगर ने पुलिस को सूचना दी कि बस स्टैंड स्थित देशी/विदेशी शराब दुकान के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान नागेंद्र सेंगर (50) पुत्र सुरेंद्र सेंगर, निवासी ग्राम अतरोली, थाना रेंडर, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई,स्थानीय लोगों और प्राथमिक जांच के मुताबिक, मृतक अत्यधिक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 194 बीएनएस (पूर्ववर्ती 174 सीआरपीसी) में प्रकरण दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Gormi, Bhind | Oct 9, 2026