बारुन: मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी सेविकाओं के सामने भुखमरी की नौबत, सीडीपीओ को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
बारुण प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सेविकाओं और सहायिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बारुण को छह सूत्री मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।