Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

उमरेश्वर तालाब की सफाई में जनसहयोग से मिल रही सफलता जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले की ग्राम पंचायत ऊमरी में स्थानीय लोगों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों वर्ष पुराने उमरेश्वर तालाब की व्यापक सफाई कार्य की सफलतापूर्वक शुरुआत हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सामुदायिक कार्य को पूर्ण रूप देने के लिए जन सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से न केवल तालाब का पर्यावरण सुधरेगा बल्कि आसपास के क्षेत्र में साफ-सुथरी और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा। उमरेश्वर मंदिर के पुजारी ने भी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह तालाब न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि गांव की पारिस्थितिकी और जलस्रोत के रूप में भी इसकी अहमियत है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से तालाब की साफ-सफाई और देखभाल करने के लिए सक्रिय भागीदारी देने का अनुरोध किया। स्थानीय युवाओं और पंचायत सदस्यों ने मिलकर जलाशय से जलकुंभी और कचरे को हटाया। पंचायत ने आगे योजना बनाई है कि सफाई के बाद तालाब में जल संचयन और संरक्षण के उपाय लागू किए जाएंगे, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मुहिम से ग्रामीणों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है और भविष्य में यह तालाब जनभागीदारी का बेहतर उदाहरण बनेगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaSamvardhan #भिण्ड #Bhind

6.4k views | Bhind, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

MORE NEWS

Bhind Nagar, Bhind | Aug 17, 2026

जनपद लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पात्र ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र के साथ वितरित ऋण के चेक भी प्रदान किए गए

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा जनपद पंचायत लहार जिला भिण्ड में एक भव्य मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आंचलिक कार्यालय से सहायक महाप्रबंधक श्री नरेश अहिरवार, सीईओ जनपद पंचायत श्री आकाश धारवे, क्षेत्रीय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रमुख श्री धर्मेन्द्र कुमार, तथा अग्रणी जिला प्रबंधक भिण्ड श्री जितेंद्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक भिण्ड श्री अमृतलाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कृषक भाइयों एवं बहनों को तथा स्वसहायता समूह के सम्मानित ग्राहकों का पुष्पगुच्छ एवं ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं, जैसे सेन्ट किसान क्रेडिट कार्ड, सेन्ट कोल्ड स्टोरेज, सेन्ट पीएफएमई, आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कृषकों को उपलब्ध विभिन्न वित्तीय सुविधाओं एवं ऋण विकल्पों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र के साथ वितरित ऋण के चेक भी प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र के प्रति सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही यह ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने, वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र निर्माण में बैंक की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका का एक उल्लेखनीय उदाहरण रहा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Finance, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

जनपद लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पात्र ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र के साथ वितरित ऋण के चेक भी प्रदान किए गए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा जनपद पंचायत लहार जिला भिण्ड में एक भव्य मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंचलिक कार्यालय से सहायक महाप्रबंधक श्री नरेश अहिरवार, सीईओ जनपद पंचायत श्री आकाश धारवे, क्षेत्रीय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रमुख श्री धर्मेन्द्र कुमार, तथा अग्रणी जिला प्रबंधक भिण्ड श्री जितेंद्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक भिण्ड श्री अमृतलाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषक भाइयों एवं बहनों को तथा स्वसहायता समूह के सम्मानित ग्राहकों का पुष्पगुच्छ एवं ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं, जैसे सेन्ट किसान क्रेडिट कार्ड, सेन्ट कोल्ड स्टोरेज, सेन्ट पीएफएमई, आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कृषकों को उपलब्ध विभिन्न वित्तीय सुविधाओं एवं ऋण विकल्पों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र के साथ वितरित ऋण के चेक भी प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र के प्रति सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही यह ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने, वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र निर्माण में बैंक की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका का एक उल्लेखनीय उदाहरण रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Finance, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

भिंड पुलिस में बड़ा फेरबदल
8 अधिकारियों के तबादले, 4 नए थाना प्रभारी
#BhindPolice #BhindNews #PoliceTransfer #PoliceReshuffle #MadhyaPradeshPolice #MPPolice #MPNews #PoliceNews #ThanaPrabhari #PoliceAdministration #BreakingNews #LatestNews #Bhind #MadhyaPradesh #NewsUpdate
SP BHIND

भिंड पुलिस में बड़ा फेरबदल 8 अधिकारियों के तबादले, 4 नए थाना प्रभारी #BhindPolice #BhindNews #PoliceTransfer #PoliceReshuffle #MadhyaPradeshPolice #MPPolice #MPNews #PoliceNews #ThanaPrabhari #PoliceAdministration #BreakingNews #LatestNews #Bhind #MadhyaPradesh #NewsUpdate SP BHIND

Bhind Nagar, Bhind | Aug 17, 2026

उमरेश्वर तालाब की सफाई में जनसहयोग से मिल रही सफलता जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले की ग्राम पंचायत ऊमरी में स्थानीय लोगों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों वर्ष पुराने उमरेश्वर तालाब की व्यापक सफाई कार्य की सफलतापूर्वक शुरुआत हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सामुदायिक कार्य को पूर्ण रूप देने के लिए जन सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से न केवल तालाब का पर्यावरण सुधरेगा बल्कि आसपास के क्षेत्र में साफ-सुथरी और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा। उमरेश्वर मंदिर के पुजारी ने भी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह तालाब न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि गांव की पारिस्थितिकी और जलस्रोत के रूप में भी इसकी अहमियत है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से तालाब की साफ-सफाई और देखभाल करने के लिए सक्रिय भागीदारी देने का अनुरोध किया। स्थानीय युवाओं और पंचायत सदस्यों ने मिलकर जलाशय से जलकुंभी और कचरे को हटाया। पंचायत ने आगे योजना बनाई है कि सफाई के बाद तालाब में जल संचयन और संरक्षण के उपाय लागू किए जाएंगे, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मुहिम से ग्रामीणों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है और भविष्य में यह तालाब जनभागीदारी का बेहतर उदाहरण बनेगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaSamvardhan #भिण्ड #Bhind - Bhind News