देवास। बावड़िया चौराहे पर पानी-पतासे खाने गए 16 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके ही परिचित युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया।
घायल किशोर की पहचान अयान पिता लखन मालवीय, निवासी सज्जन सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अयान बावड़िया चौराहे पर पानी-पतासे खाने गया था। इसी दौरान करण नानक नामक युवक ने कथित रूप से उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी और घायल किशोर पहले से परिचित और दोस्त थे। घटना के बाद अयान को उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Aug 19, 2026