वॉर्ड की बात, Hello Dewas के साथ | Episode – Ward No. 31
देवास के वॉर्ड क्रमांक 31 की ज़मीनी तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। यहां विकास कार्यों को लेकर रहवासियों में नाराज़गी देखने को मिली।
📍 स्थानीय रहवासियों के अनुसार—
🔹 लोगों का आरोप है कि पार्षद विकास जाट की जगह कई बार उनके भतीजे फोन उठाते हैं।
🔹 कुछ रहवासियों का कहना है कि वॉर्ड में अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं हो रहा है।
🔹 जिन क्षेत्रों से पार्षद को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, वहां लोगों का दावा है कि उन्हें यह कहा गया कि "आपने जिसे वोट दिया है, उसी से काम करवा लो।"
🔹 नई बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
🔹 बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या सामने आती है।
🔹 रहवासियों के अनुसार, घरों में आने वाले पानी की गुणवत्ता भी चिंता का विषय है।
🔹 पार्कों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पार्षद की सक्रियता और वॉर्ड में विकास कार्यों की स्थिति उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
🎥 "वॉर्ड की बात, Hello Dewas के साथ" में हम वॉर्ड की अच्छी तस्वीर के साथ-साथ जनता द्वारा उठाए जा रहे सवालों और समस्याओं को भी सामने ला रहे हैं।
💬 क्या आपके वॉर्ड में भी ऐसी समस्याएं हैं? हमें कमेंट या DM करके बताएं।
#hellodewas #dewas