Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
DPROPurnea
जीविका दीदी, रूपा कुमारी, पूर्णिया जिला अंतर्गत बियारपुर पंचायत के रहने वाली है। पुजा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है । 10000₹ ऋण लेकर दुकान खोली। जिससे काफी आमदनी हुई तथा काफी खुश है।
5 views |
Purnia, Bihar
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1221, दिनांक:28/08/2026, ================== सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल:-04 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। ================= किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। ================== बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू है। अवैध शराब निर्माण परिवहन भंडार बिक्री सेवन आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है। आम नागरिकों से अपील है कि शराब से संबंधित किसी भी प्रकार कि गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा टोल फ्री नंबर 15545 पर दें।सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Purnia, Bihar | Aug 28, 2026
जिला पदाधिकारी, पुर्णिया द्वारा के.नगर प्रखंड में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया | पूर्णिया जिले में अनुसूचित जाति एवं महादलित समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक गुरुवार को 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 28, 2026
समाहर्यालय पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1220, दिनांक 27/08/2026, ================== आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णिया में गुरुवार को तीसरे दिन झूमर, सोहर एवं कजरी लोकगीत और लोकनृत्य प्रशिक्षण में कजरी लोक नृत्य और पामरिया नृत्य की दी गई जानकारी:-- कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के तिसरे दिन प्रशिक्षुओं को बिहार की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी झूमर, कजरी,सोहर लोकगीत एवं कजरी लोक नृत्य और पामरिया लोकनृत्य की विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। झूमर, कजरी और सोहर जैसी लोकगीत विधाएं जहां हमारी पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखती हैं, वहीं पामरिया और कजरी जैसे लोकनृत्य हमारी लोक संस्कृति पहचान हैं । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह के साथ गायन एवं नृत्य का अभ्यास किया। तिसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को लोक विधाओं को सीखने के साथ-साथ परंपरागत स्वरूप और मंचीय प्रस्तुति को बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों को बिहार की विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य परंपराओं की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृत पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने बताया कि अभी भी रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन हो रहा है । जिन लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं की है। वह यथाशीघ्र आए और अपना रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन काराये यह कार्यशाला निःशुल्क आयोजित की जा रही है ।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, विज्ञप्ति संख्या: 1219, दिनांक: 27 अगस्त 2026, ================== माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग एवं जिला पदाधिकारी द्वारा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का लिया गया जायजा:- बिहार सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में अनुसूचित जाति एवं महादलित समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक गुरुवार को 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से सीधे जोड़ना है। इसी क्रम में आज माननीय भवन निर्माण मंत्री, बिहार सरकार, श्रीमती लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा वनभाग चूनापुर में आयोजित विकास शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। प्रमुख गतिविधियां एवं निर्देश: त्वरित निष्पादन का आश्वासन: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी व्यक्तिगत एवं टोले से जुड़ी समस्याओं का आवेदन संबंधित स्टॉलों पर जमा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जन-जन तक योजनाओं का लाभ: माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए। मौके पर वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026