करेरा: करैरा तहसील में अधिकारियों की गैरहाजिरी से जनता नाराज, अधिवक्ताओं ने लगाए 'गुमशुदगी' के पोस्टर
करैरा। तहसील कार्यालय में अधिकारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने को लेकर जनता और अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज से तहसील पहुंचने वाले लोगों को अधिकारियों के इंतजार में परेशान होना पड़ रहा है।