धनवार: नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशमरवा पंचायत के झाँझ गांव में सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार, गिरिडीह के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर यादव ने फीता काटकर किया।