सिकंदरा: करियापुर मोड़ पर स्कूल मैजिक ने 14 वर्षीय किशोर को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कच्ची महतौली गांव निवासी सुभाष का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पैदल खोजाफूल गांव में बाल कटवाने जा रहा था। इसी दौरान करियापुर मोड़ के पास सामुदायिक अकैडमी की स्कूल मैजिक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, स्कूल मैजिक में सवार सभी छात्र सुरक्षित बताए जा रह