बाजपट्टी टावर चौक पर RJD का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन
बाजपट्टी। बाजपट्टी टावर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष इतिहास अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
पुतला दहन के दौरान टावर चौक पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
#बाजपट्टी #सीतामढ़ी #RJD #राष्ट्रीयजनतादल #मुकेशकुमार #इतिहासअहमदअंसारी #पुतलादहन #बाजपट्टीटावरचौक #नरेंद्रमोदी #अमितशाह #ज्ञानेशकुमार #BiharNews #SitamarhiNews #BajpattiNews #BreakingNews #BiharPolitics #PoliticalNews #RJDNews