जमुई: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर भजोर गांव के समीप शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में मुंगेर जिले के गंगटा निवासी धीरज पांडेय, रेखा देवी, वर्षा कुमारी और अंकित पांडेय शामिल हैं। सभी गंगटा से लखीसराय जा रहे थे।