बक्सर: ऑपरेशन के बाद शिक्षक की मौत, नेहा नर्सिंग होम में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Buxar, Buxar | Sep 28, 2026 नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ले स्थित नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक शिक्षक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की।सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रसाद को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू किया।