गाँव उत्तरादाबास, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ में बीती रात एक चिंताजनक चोरी की घटना सामने आई। गाँव के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री कृष्ण जी तंवर के घर को चोरों ने निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, चोर घर में रखा लॉकर खोल नहीं पाए तो उसे ही अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और रोष का माहौल है।
श्री कृष्ण जी तंवर वर्तमान में गांधीधाम, गुजरात में रहकर अपना व्यवसाय संभालते हैं।
पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र जांच कर चोरों का पता लगाया जाए, लॉकर एवं चोरी का सामान बरामद किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
गाँव में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाना आवश्यक है।