जिले में यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों को राहत मिली है। बांका स्थित बिस्कोमान केंद्र पर 700 बैग यूरिया उपलब्ध होने के बाद बुधवार की सुबह 10 बजे से किसानों के बीच यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया। यूरिया मिलने की सूचना के बाद केंद्र पर किसानों की भीड़ जुटने लगी।अधिकारियों ने बताया कि बिस्कोमान बांका केंद्र को कुल 700 बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है।