पंचकूला में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती: श्रुति चौधरी
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा- महिला एवं बाल विकास मंत्री
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने सेक्टर-12 स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती श्रुति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आज हरियाली तीज के पावन अवसर पर भी सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि वे भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रृद्धापूर्वक नमन करती हैं । महात्मा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि वे आज देश के वीर सैनिकों तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी नमन करती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा, वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन-की-चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। इस इतिहास को हमे हमेशा याद रखना चाहिए। हरियाणा सरकार- शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि आज भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के साथ-साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य निवेश बढ़ाना, नए उद्योग स्थापित करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना , किसानों की आय बढ़ाना तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे का विस्तार करना है। सरकार
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia