कोटा में नगर निगम की बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने नौकरी की मांग उठाई
कोटा में नगर निगम की बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार वर्मा निवासी नांता जी की बड़ी खेड़ली पाठक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार धीरज कुमार वर्मा कारीगर का काम करता था। कल करीब 3:40 बजे रंगपुर पुलिया के पास निगम की बस से उसका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद धीरज को टेंपो की मदद से कोटा लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने निगम प्रशासन से परिवार के सदस्य को नगर निगम में नौकरी देने सहित उचित सहायता की मांग की है।
Sangod, Kota | Oct 6, 2026