लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाया 'रोको-टोको' अभियान
शनिवार एवं रविवार के बीच रात जिले में मध पदार्थो एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. रविवार पूर्वाह्न 11:57 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपनी सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. विभिन्न जगहों पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की.