बड़ा अपडेट: बदलने वाला है मौसम, फिर होगी बारिश
उत्तराखंड में 5 से 9 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
5 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में, जबकि 6-7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब हो सकता है। 8-9 अक्टूबर को भी देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #Uttarakhand #WeatherUpdate #pahadsamachar #newsfeed #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Oct 5, 2026