2027 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दलों को चुनौती देने के लिए थर्ड फ्रंट की तैयारी।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के डोभाल चौक में आयोजित ‘उत्तराखंड मांगे सशक्त विकल्प—समागम एवं मंथन’ में प्रदेश की राजनीतिक दिशा और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
सम्मेलन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल जी ने सभी क्षेत्रीय राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक ताकतों का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के हितों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए समान विचारधारा वाली ताकतों को एक मंच पर आना होगा।आइए, क्षेत्रीय स्वाभिमान, जनहित और उत्तराखंड के भविष्य के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करें।
#followerseveryonehighlights