जन वितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस लेने में तीन से चार लाख रुपये मांगने का आरोप, आपूर्ति पदाधिकारी अनुराधा भारती पर उठे सवाल
बलिया। बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान का लाइसेंस लेने के नाम पर आवेदक से तीन से चार लाख रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आवेदक पच्चू राम ने बलिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी अनुराधा भारती एवं उनके कर्मी शिवम कुमार के द्वारा बुलाकर पैसे की मांग का गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदक के आरोप के बाद प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान के लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी व्यवस्था के तहत उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कथित तौर पर इतनी बड़ी रकम मांगे जाने का मामला चर्चा में है।
हालांकि, आवेदक पच्चू राम द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में संबंधित आपूर्ति पदाधिकारी का पक्ष भी सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आवेदक के आरोपों की जांच के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
हालांकि इस मामले में आवेदक ने जिला अधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है।