परिहार में जुआ और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13 गिरफ्तार
परिहार (सीतामढ़ी): परिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह के आम के बगीचे में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर जुआ खेलते और शराब का सेवन करते 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 ताश की गड्डियां, ₹65,000 नकद, 4.125 लीटर नेपाली एवं अंग्रेजी शराब और 18 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।