#कोटद्वार : #TET परीक्षा में धरा गया एक ‘मुन्ना भाई’, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेरोजगार संघ की सूचना पर हुई कार्यवाही
#कोटद्वार। TET परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का कथित मामला सामने आया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल और उनकी टीम की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच की।
संघ के अनुसार, काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल कुमार की जगह एक अन्य युवक परीक्षा दे रहा था। पहचान को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
#राम कंडवाल ने मामले में नकल विरोधी कानून समेत संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के अधिकारों से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
#follower #highlights #BreakingNews #nakalMafiya #उत्तराखंड Jai Shri Mahakal Seva Samity Selaqui Ritu Khanduri Dr Harak Singh Rawat कॉकरोच जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी