Public App Logo
#वन्देभारतन्यूज़ #प्रवीणकुमार :BIG BREAKING NEWS HODAL : विश्व रक्तदान दिवस पर होडल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन होडल, हरियाणा | वन्दे भारत न्यूज़ | रिपोर्ट: प्रवीण कुमार विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर होडल स्थित सैनी समाज धर्मशाला में ओबीसी परिवार एकता मंच द्वारा भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह के सुपुत्र जगप्रिय रहे। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। - Hodal News