जमुई: हरला में खेत जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक महिला की मौत, 10 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 10, 2026 हरला गांव में छह माह से दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद सोमवार की दोपहर 1:00 बजे खेत जुताई के दौरान हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और काफी देर तक लाठी डंडा वह ईट पत्थर चले। इस मारपीट में एक पक्ष से उदित मंडल की 50 वर्षीय पत्नी लालो देवी की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।