धनवार: बारिश से बिजली संकट, 30 घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश और तेज हवा के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।