खलीलाबाद में शान से लहराया तिरंगा, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा खलीलाबाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।तिरंगा यात्रा मुखालिसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा तक पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के उत्साह और जोश के बीच यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश मिश्र, वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा ‘मल्लू’, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति, युवा नेता गौरव अग्रहरि, सभासद दिलीप निराला, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्र, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, सभासद बब्बन पांडेय बनियाबारी, शुभम राय, सौरभ जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष मिश्रौलिया सर्वेश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता, भाजपा नेता अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान के साथ देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और देशहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।खलीलाबाद शहर में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का उत्साहपूर्ण संदेश दिया।
#Highlight #SantKabirNagar #UttarPradesh #TirangaYatra #BJP #Khaliilabad #VandeMataram #BharatMataKiJai #JaiHind #Followers