CM योगी के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश और निकास व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के बाद पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को सुरक्षा तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।