हल्द्वानी-नैनीताल मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान ट्रक के भीतर से दीपावली के पटाखों की तरह जोरदार आवाजें और धमाके सुनाई दे रहे थे, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
#Haldwani #NainitalRoad #TruckFire #UttarakhandNews #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Oct 13, 2026