दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर भड़के गणेश गोदियाल, बैठे मौन उपवास पर
दिल्ली से लौटते ही कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात बताया।
गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले से आहत राज्य की जनता के घावों पर जानबूझकर नमक छिड़कने का काम किया गया है। केंद्र की इस कथित तानाशाही के विरोध में और राज्य की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वे अपने साथियों के साथ मौन उपवास पर बैठ गए हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस मुद्दे को प्रदेश के हर घर तक ले जाया जाएगा।
#GaneshGodiyal #UttarakhandPolitics #AnkitaBhandari #DushyantGautam #congressuttarakhand