Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
नवादा: एक लिंक दे रहा हूं नीचे यूट्यूब का है ,उस चैनल को सबस्क्राइब कर... - Nawada News
2016650
No video available
1
1
नवादा: एक लिंक दे रहा हूं नीचे यूट्यूब का है ,उस चैनल को सबस्क्राइब कर ले ,हो सकता है नेताओं के हत्थे चढ़ जाऊं ,
Nawada, Nawada
| May 4, 2021
#other
MORE NEWS
Foundation-cum-Induction Training Programme के उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी ने लगभग 1800 प्रशिक्षुओं को दिया मार्गदर्शन। 29 सेवाओं के प्रशिक्षुओं को योजनाओं, उद्देश्यों, चुनौतियों एवं दायित्वों से कराया अवगत। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD), गया द्वारा आयोजित Foundation-cum-Induction Training Programme के उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 अगस्त 2026 को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया में माननीय राज्यपाल, बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा से चयनित 29 सेवाओं के लगभग 1800 नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने ओरिएंटेशन सेशन के दौरान उनकी संबंधित सेवाओं से जुड़ी प्रमुख योजनाओं, उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र, चुनौतियों तथा भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि प्रत्येक सेवा की अपनी विशिष्ट भूमिका है, लेकिन सभी सेवाओं का अंतिम उद्देश्य प्रभावी प्रशासन एवं जनहित सुनिश्चित करना है। उन्होंने सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों एवं नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सात निश्चय-3 की अवधारणा एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में प्रशिक्षुओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षुओं को लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) तथा संबंधित ऑनलाइन शिकायत/सेवा प्रणालियों के माध्यम से आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा सेवा वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं व्यवहार-कुशलता के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले पदाधिकारियों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना, अनुशासित कार्यशैली अपनाना तथा आमजनों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करना आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए प्रशिक्षुओं को इसके सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना साझा करते समय तथ्यों की प्रामाणिकता, प्रशासनिक मर्यादा एवं जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अंत में, जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने सेवाकाल में व्यवहार में उतारना ही प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता होगी। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026
नवादा/अकबरपुर : शादी शुदा युवक को प्रेम करना पड़ा भारी बीच सड़क पर लड़की का हाइ बोल्डेज ड्रामा देखिए।
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026
नवादा में होने लगा अतिक्रमण
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 30 परिवाद दर्ज, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा कुल 30 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना रजौली, ग्राम टकुआटांड़ के नीतीश प्रकाश द्वारा नाली निर्माण, थाना मुफस्सिल, ग्राम आमीपुर के रामोतार चौहान द्वारा राशन कार्ड बनवाने, थाना वारिसलीगंज, ग्राम केवल बिगहा के अर्जुन महतो द्वारा भूमि विवाद तथा थाना हिसुआ, ग्राम तुंगी के सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अनुमण्डल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 17, 2026
नवादा के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अशोक धाम की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया ।
Nawada, Nawada | Aug 17, 2026
1