#नाग पंचमी के त्योहार पर #गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के #बदौली बाबू गांव में दर्दनाक #हादसे ने पूरे गांव को झकझोर #दिया,पोखरे में स्नान करने गए #तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में #चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों #की मदद से पुलिस ने तीनों को #बाहर निकाला,लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान 15 वर्षीय सचिन,14 वर्षीय अनुज और 14 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नाग पंचमी के अवसर पर बच्चे गांव के पोखरे में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे।बच्चों को डूबता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बांसगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकलवाया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।तीन मासूमों की मौत की खबर मिलते ही बदौली बाबू गांव में नाग पंचमी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारों में कोहराम मचा है। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर गहरे पानी में स्नान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं