Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्। डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं चकार चण्डता,,,,, - Buxar News
vikashtiwaribxr321
No video available
33
1
जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्। डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं चकार चण्डता,,,,,
39.9k views |
Buxar, Buxar
| Sep 1, 2021
MORE NEWS
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों की समीक्षा की गई। इस दौरान गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों, पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण एवं गंभीर प्रकृति के मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही गवाहों की उपस्थिति, साक्ष्यों के संकलन एवं न्यायालय में समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा संबंधित विभागों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना तथा गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अभियोजन एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी बक्सर, जेल अधीक्षक बक्सर, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, संबंधित अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 17, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 29 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 29 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 10 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 09 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 17, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, गंगा नदी एवं घाटों की स्वच्छता पर विशेष जोर* आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक की गई। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले में गंगा नदी एवं गंगा घाटों की स्वच्छता, घाटों के रख-रखाव, नदी में प्रदूषण की रोकथाम तथा जन-जागरूकता से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। घाटों पर कूड़ा-कचरा नहीं जमा हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा आमजन को गंगा नदी में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट नहीं डालने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों, सीवेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन, घाटों की स्वच्छता, गंगा प्रहरी की गतिविधियों तथा गंगा संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में गंगा घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित निरीक्षण करने तथा गंगा संरक्षण के प्रति आमजन की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 17, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की पहल बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में बक्सर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं/शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु विद्यार्थियों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यार्थियों की शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का लोकार्पण आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा किया गया। विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकेंगे। पोर्टल पर संबंधित संस्थान/छात्रावास के वास्तविक विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकेंगे। पोर्टल पर विद्यार्थी कक्षा संचालन, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, परीक्षा, परीक्षा-फल, अनधिकृत शुल्क, कक्षा में विद्युत एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का अधिकतम उपयोग करें। विद्यार्थी अपनी वास्तविक शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को उचित माध्यम से दर्ज करें, ताकि संबंधित विभाग/संस्थान द्वारा उन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, विद्यार्थी-केंद्रित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 17, 2026
बक्सर में बसपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न बक्सर खबर। शहर के ज्योति चौक के समीप सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न हुई। इसमें शालिम होने प्रदेश के सभी बड़े पहुंचे थे। उन्होंने दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई चुनौती के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार किया। देखें इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar | Aug 17, 2026
1