कोरबा में मोंट्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ गई है। कंपनी का कोरबा स्थित सर्विस ऑफिस बिलासपुर शिफ्ट होने की जानकारी के बाद करीब 150 ऑटो चालक विरोध में उतर आए हैं।कोरबा में मोंट्रा के इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने वाले करीब 150 चालकों को अब सर्विसिंग और तकनीकी खराबी के लिए बिलासपुर जाना पड़ सकता है।