पंजाब के तरनतारन इलाके में शुक्रवार दोपहर इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने का प्रयास करते दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच की है। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। दोनों पाकिस्तान की तरफ से भी पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
क्या था पूरा मामला
अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। दोपहर के वक्त पाकिस्तान की तरफ से इस तरह से घुसपैठ की कोशिश करना एजेंसियों को हैरान कर रही है। दोनों के मकसद के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि देखने से दोनों ऐसे नहीं लगते कि यह मानसिक रूप से कमजोर होंगे या फिर कोई मजदूर जैसे होंगे।
#BSF #Punjab
Korba, Korba | Oct 2, 2026