शादी का झांसा, ठगी और दूसरी शादी के आरोप; मुकदमे के 8 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर
उरई/जालौन
शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, आर्थिक लेन-देन में धोखाधड़ी और दूसरी शादी करने के आरोप में कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर संख्या 0588/2026 में कालपी निवासी तथाकथित पत्रकार शिवम गुप्ता के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज बताया गया है।
पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2025 में आयुष्मान कार्ड बनवाने के दौरान उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई थी।
आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और अलग-अलग माध्यमों से रकम भी ली।
पीड़िता का दावा है कि मार्च 2026 में आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली। विरोध करने पर अभद्रता, मारपीट तथा शिकायत वापस लेने के लिए धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
मुकदमा दर्ज हुए करीब आठ दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़िता ने आरोपी पर लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवम सिंह बघेल को सौंपी गई है। पुलिस कार्रवाई और आरोपों की वास्तविकता विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों पर निर्भर होगी। आरोपी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
FM News Jalaun | जिला ब्यूरो सोनू सिंह
#Jalaun #Orai #Kalpi #OraiKotwali #JalaunPolice #OraiPolice #ShivamGupta #ShivamSinghBaghel #UPPolice #JalaunNews #OraiNews #KalpiNews #FIR0588_2026 #BNS #CrimeNews #BreakingNews #FMNewsJalaun #SonuSingh #DistrictBureau #PoliceInvestigation
Kalpi, Jalaun | Oct 1, 2026