जबलपुर: लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ किया विशेष भोजन, जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भी रहे मौजूद
लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश शासन के द्वारा सभी स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष मध्यान भोजन की व्यवस्था की जाती है इस दौरान राकेश सिंह ने बच्चों से संवाद भी किया।