गोरखपुर: चेन छिनैती की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार; पीली धातु की चेन बरामद
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में चेन छिनैती की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती की एक पीली धातु की चेन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए थे। इस मामले में कैंट