लखीसराय: सदर अस्पताल में सफाईकर्मी महिला की मौत, एसडीपीओ ने दी जांच की जानकारी
लखीसराय। सदर अस्पताल में महिला सफाईकर्मी की मौत की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ शिवम कुमार रविवार को सदर अस्पताल पहुंचे। रविवार की संध्या 4 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मृतिका का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जबत किया है।