Public App Logo
एसएसपी कंतेश मिश्रा ने विशेष समकालीन अभियान को लेकर फकुली व ब्रह्मपुरा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुजफ्फरपुर: जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने फकुली एवं ब्रह्मपुरा थाने का जायजा लिया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दल की सक्रियता तथा लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष और थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को समकालीन अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, वारंट और कुर्की के मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के कड़े निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए और उन पर तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - Bihar News