Public App Logo
Profile Picture

update News Bihar

@update238
708Followers
0Following
दारोगा की लव मैरिज पर बवाल! बहू को घर से निकाला, गांव में जुटी भीड़

<nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
क्या सीन है मजा आया
महापुरुषों की विरासत पर उपेक्षा की धूल, चंपारण आंदोलन के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल का स्मारक बदहाल, क्या सिर्फ जयंतियों तक सीमित रह गया है सम्मान?

बेतिया -नरकटियागंज/मुरली भरहवा। देश की आजादी की लड़ाई में मील का पत्थर साबित हुए 1917 के ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह की जब भी चर्चा होती है, पंडित राजकुमार शुक्ल का नाम सबसे आगे आता है। यह वही शख्सियत थे जिन्होंने महात्मा गांधी की उंगली पकड़कर उन्हें चंपारण की धरती पर अंग्रेजों के अत्याचार और नीलहों के शोषण के खिलाफ खड़ा किया था। बापू को 'महात्मा' बनाने की शुरुआत करने वाले इस महान स्वतंत्रता सेनानी की विरासत आज अपने ही पैतृक गांव मुरली भरहवा में प्रशासनिक संवेदनहीनता और सरकारी उपेक्षा के आंसू बहा रही है। स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा तय करने वाले महापुरुष का स्मारक स्थल आज जिस दयनीय स्थिति में है, वह व्यवस्था और समाज दोनों के लिए एक गहरा तमाचा है।
मुरली भरहवा स्थित पंडित राजकुमार शुक्ल जी की प्रतिमा और स्मारक परिसर की मौजूदा तस्वीरें दिल को झकझोर देने वाली हैं। आदमकद प्रतिमा पर पक्षियों की गंदगी जमी हुई है, जो साफ बयां करती है कि महीनों से यहां सफाई का कोई नामोनिशान नहीं रहा। पूरे परिसर में इंसानों से ज्यादा जंगली झाड़ियों, कांटों और खरपतवार का बसेरा हो चुका है। स्मारक के आसपास खड़े ढांचे रखरखाव के अभाव में जर्जर होकर बिखरने की कगार पर हैं। नदी के किनारे स्थित होने के कारण इस धरोहर पर कटाव और प्राकृतिक मार का खतरा हमेशा बना रहता है, जिसके लिए विशेष सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने चाहिए थे, लेकिन हकीकत में यहां बुनियादी संरक्षण तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। न तो परिसर में सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम है और न ही शाम ढलते अंधेरे को चीरने वाली प्रकाश व्यवस्था।
यह बदहाली इस कटु और कड़वे सवाल को जन्म देती है कि क्या हमारे महापुरुष केवल जयंती और पुण्यतिथि पर ही याद किए जाने के लिए हैं? सत्ता, शासन और संबंधित विभागों के नुमाइंदे केवल खास मौकों पर कैमरों की चकाचौंध के बीच यहां आते हैं, प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाते हैं, लंबे-चौड़े वादों का भाषण देते हैं और फिर पूरे साल के लिए इस ऐतिहासिक धरोहर को लावारिस छोड़ देते हैं। माला सूखकर गिर जाती है, लेकिन नेताओं और अफसरों के खोखले दावों की हकीकत वहीं झाड़ियों के बीच दबी रह जाती है। सवाल उठता है कि क्या संस्कृति और पर्यटन विभाग के पास इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण की कोई तय जवाबदेही है? क्या नियमित साफ-सफाई और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी खजाने में कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है? नदी किनारे जर्जर हो रही इन संरचनाओं को बचाने कीt योजना फाइलों में कब तक दबी रहेगी?
स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों में इस ऐतिहासिक उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कागजी औपचारिकताएं छोड़कर तत्काल जमीनी स्तर पर स्थल का निरीक्षण करें। प्रतिमा की नियमित स्वच्छता, परिसर में फैली झाड़ियों की कटाई, प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री वॉल और नदी की ओर से सुरक्षा तटबंध का निर्माण अविलंब कराया जाना चाहिए। इतिहास गवाह है कि जो कौम अपने नायकों की विरासत को सहेजना भूल जाती है, वह अपनी पहचान भी खो बैठती है। ऐसे में वक्त रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के इस महान पुरोधा के योगदान और सम्मान को बदहाली के आइने में न देखें।
भगवानपुर में बांध टूटने पर भड़के ग्रामीण, जेई को पानी में फेंकने की कोशिश के बाद भारी बवाल, सड़क जाम कर किया हंगामा

भगवानपुर क्षेत्र में बांध टूटने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता को खींचकर पानी में फेंकने की कोशिश की। देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण बन गया और आक्रोशित भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी, डीएसपी, एसडीएम और जिला पंचायत अधिकारी समेत कई आला अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले ने मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया और मामले को शांत कराया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए है।
बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मात्र ₹10 में पढ़ाई, कचरे से होगी ₹50 करोड़ की कमाई; पटना में बोले CM
हाजीपुर में पुलिस का कड़ा पहरा, शहरी क्षेत्र में चला सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर विशेष नजर

हाजीपुर। वैशाली जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाजीपुर शहरी क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल रहा।
अभियान के दौरान पुलिस बल ने शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से निगरानी की गई। पुलिस टीम ने कागजातों की जांच के साथ-साथ डिक्की और संदिग्ध सामानों की भी पड़ताल की।
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई और उनसे जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजनों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था वैशाली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके तहत शहर में लगातार सतर्कता बरती जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बिहार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जल्द मिलेगी 4 लेन कनेक्टिविटी, 617.89 करोड़ के प्रोजेक्ट की ये है पूरी टाइमलाइन
Video 7
दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट: पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए गए कड़े निर्देश

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और किसी भी अप्रिय दुर्घटना से रहित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में आज जिला अग्निशमन कार्यालय, मोतिहारी में जिला अग्निशमन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले की सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) को लेकर एक उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी मो० आरिफुज्जमा ने सभी पूजा समितियों को त्योहारी सीजन के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित निर्देश दिए गए:  
  बड़े पूजा पंडालों के निर्माण के लिए फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य है। बिना एनओसी के पंडाल का निर्माण न किया जाए। इसके लिए बिहार अग्निशमन सेवा के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पंडाल के अंदर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के लिए कम से कम दो अलग-अलग और चौड़े रास्ते होने चाहिए। 
पंडाल के अंदर बिजली के तारों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाया जाए तथा ओवरलोडिंग से पूरी तरह बचा जाए। 
प्रत्येक पंडाल में 2 से 4 अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) तथा बालू से भरी बाल्टियाँ अनिवार्य रूप से रखी जाएं। 
किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के आपातकालीन नंबर 101 पर संपर्क किया जा सके।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पूजा समिति के अध्यक्षों ने जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा दिए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आश्वासन दिया।
Video 9
Video 10
विधि व्यवस्था के मुद्दे पर  सरकार से खफ़ा दिखीं महिलाएँ  ll
बेतिया पुलिस की बड़ी पहल! बच्चों की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’, 24 घंटे मिलेगी मदद

<nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
बाढ़ ने छीनी छत! फुलिया खड़ा में बेघर हुए परिवार , भूख-प्यास से जूझ रहे बाढ़ पीड़ित

<nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=Bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने किया बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का दिया आह्वान।

बेतिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बेतिया सहित जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बापू को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान तथा उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण श्री तरनजोत सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने सभी से बापू के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ, समतामूलक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया श्री कुमार गौतम, उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया गया।
मधुबन में धोखाधड़ी व चोरी मामले की जांच करने पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, घटनास्थल का लिया जायजा

मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी और चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया। घटना मधुबन स्थित 'सुदामा ज्वेलर्स' से जुड़ी है, जहां एसपी स्वयं पहुंचे और बारीकी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान संचालक और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की तफ्तीश की। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान करने, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता शक्ति सिंह यादव ने सरकार को घेरा  ll
शिवराजपूर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण ,दुकानदारों और युवाओं ने पेश की मानवता की मिशाल 

<nis:link nis:type=tag nis:id=nautan nis:value=nautan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bairira nis:value=bairira nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivrajpur nis:value=shivrajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=Bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
बिहार के 1820 पीड़ित परिवारों को मिलेगी कैदियों की कमाई, 3.86 करोड़ रुपये होंगे वितरित
बिहार में 3 नए एयरपोर्ट की तैयारी तेज, सोनपुर-भागलपुर-मुंगेर में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू
भारतीय राजनीति को मानवीय मूल्यों से विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन
Video 22
Video 23
राजद नेता आलोक मेहता का सरकार पर आरोप l कहा सरकार फेल  ll