हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा की उप शाखा के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी निर्वाचन घोषणा के अनुसार उप शाखा की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी को घोषित किया गया।