सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिघलबैंक में 3 दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में 6 से 8 अक्टूबर तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया है। सद्भावना मंडप भवन में शिविर का आयोजन किया गया है जहां विभिन्न विभागों के लिए अलग अलग टेबल लगाया गया है।
शिविर में आम लोगों को एक ही स्थान पर आधार, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
संदेश साफ है—सरकारी योजनाओं का लाभ अब पहुंचेगा जन-जन तक। प्रखंड प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। लोग शिविर में पहुंचकर समस्याओं को लेकर आवेदन कर सकते हैं।
#SarkarApkeDwar #BiharNews #NewsUpdate #foryouシ