पलवल में आयोजित 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के दौरान कई स्कूलों की छात्राएं तेज धूप और गर्मी के कारण बेहोश हो गई। जिन्हें उपचार के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं को घर से सुबह सात बजे कार्यक्रम स्थल पर बुलाया था। जबकि यात्रा पौने दस बजे शुरू कराई गई थी। घण्टों तेज धूप और तपत सहन नहीं कर पाने के कारण तबियत बिगड़ गई।
Palwal, Palwal | Aug 13, 2026